Moto G05: नए साल की शुरुवात हो गई है इसी को ध्यान मे रखते हुए, बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। आने वाले समय में कई ब्रांड अपना नया स्मार्टफोन एक के बाद लॉन्च करते हुए दिखाई देगी। इसी के साथ ही मोटोरोला ने अपने नए आने वाले स्मार्टफोन की लांचिंग की घोषणा भी कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Motorola G05 नाम दिया है और साथ ही यह भी कंफर्म कर दिया है कि 7 जनवरी 2025 को भारत में इसको लॉन्च कर दिया जाएगा और यह एक किफायती फोन साबित हो सकता है जिसमें कंपनी ने 50MP का क्वॉड कैमरा, बेहतर HD+डिस्प्ले और दमदार 5200mah की बैटरी ऐसे कई फीचर्स दिया गया है और अधिक जानने के लिए आप,motorola G05 specification और Motorola G05 price in India को जरूर जाने, जो यहां नीचे दिए गए हैं।
Moto G05 Specification
Android V15 के साथ लांच होने वाले इस स्मार्टफोन में कई सारी बेहतर खूबियां हैं। अगर ऐसे में कोई नया फोन अपडेट करने की सोच रहा है तो एक बार moto G05 Specification और price जरूर देखें। क्योंकि फास्ट चार्जिंग के साथ 5200 एमएच बैटरी और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर, जैसे ऐसे कई फीचर्स मिल रहे हैं जो नीचे टेबल में दिए गए हैं।
विवरण | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android™ 15 |
सुरक्षा | साइड फिंगरप्रिंट रीडर, फेस अनलॉक |
सेंसर | प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर |
प्रोसेसर | MediaTek Helio G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 2xA75 2.0GHz + 6xA55 1.7GHz ऑक्टाकोर CPU, 820MHz Arm Mali-G52 MC2 GPU |
मेमोरी (RAM) | 4GB LPDDR4X RAM*, 12GB तक RAM बूस्ट* |
स्टोरेज | 64GB इनबिल्ट* |
बैटरी | 5200mAh |
चार्जिंग | 18W डिवाइस चार्जिंग सक्षम |
बैटरी जीवन | 2 दिन तक बैटरी जीवन* |
डिस्प्ले | 6.67″ (16.94cm), HD+ (1612 × 720p), 263ppi |
स्क्रीन से बॉडी अनुपात | 91% (AA-TP), 87% (AA-Body) |
डिस्प्ले प्रौद्योगिकी | LCD 8-बिट 83% NTSC, रिफ्रेश रेट: 90Hz* |
ब्राइटनेस | हाई ब्राइटनेस मोड: 1000 निट्स, सामान्य ब्राइटनेस: 800 निट्स |
रियर कैमरा | 50MP f/1.8, 0.64µm पिक्सल साइज, Quad Pixel टेक्नोलॉजी |
फ्रंट कैमरा | 8MP f/2.05, 1.12µm पिक्सल साइज |
स्पीकर | स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos® |
हेडफोन जैक | 3.5mm हेडसेट जैक |
ब्लूटूथ | Bluetooth® 5.4 |
वाई-फाई | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 2.4GHz |
लोकेशन सर्विसेज | GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo |
सिम कार्ड | 3 सिम स्लॉट (2 नैनो SIM + 1 माइक्रोSD) |
Moto G05 Display & Ram
कंपनी ने इस हैंडसेट को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6.67 इंच का फ्लैट HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। पिक्सल पर इंच (PPI)263 दिया गया है. ब्रांड ने इसके डिस्प्ले को मजबूत बनाने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया है और इसे पंच होल डिस्पले के साथ पेश किया गया है।जिसका रिजॉल्यूशन 720 * 1612 है। रैम की बात करें तो, कंपनी ने इसके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर का सपोर्ट पेश किया है। ब्रांड ने इस वेरिएंट में 4GB Ram और 64GB स्टोरेज पेश किया है।
Moto G05 Camera & Battery
Moto G05:मोटोरोला के नए स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें तो, बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा का सेटअप मौजूद है। 50MP का क्वॉड पिक्सेल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल में 8MP का कैमरा है और इसमें एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। ब्रांड ने इसमें Digital Zoom,Face Detection,Auto flash ऐसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। अधिक बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5200mah की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी पेश किया गया है।
Moto G05 Price & Launch Date
हमने आपको पहले ही बता दिया था की Moto G05 को भारत में 7 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। लीक हुई जानकारी के अनुसार इसके स्पेसिफिकेशंस का पता चल गया है परंतु, कंपनी ने अभी ऑफिशियल रूप से भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है और हमें इसके लॉन्च तक का इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी ने इस वेरिएंट में 4GB Ram और 64जीबी का स्टोरेज दिया है। हम पिछली लॉन्च हुए, फोन की कीमत के आधार पर अंदाजा लगाकर कह सकते हैं कि10,000 रुपए के नीचे होगी और ब्रांड इसे 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश कर सकती हैं।